कैलारस अस्पताल पर परिजन आज 8 जनवरी दोपहर करीब 1:00 बजे तीन घायलो को लाए। घायल रणवीर कुशवाह श्रीकांत और सूरज थे, यह तीनो महादेवपुरा पर सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान तेजी व लापरवाही के चलते अज्ञात कार ने टक्कर मार दी जिसमे तीनो घायल हुए। कैलारस अस्पताल पर 3 घायलो को प्राथमिक उपचार दिया। हादसे में गंभीर घायल रणबीर को मुरैना रेफर किया है।