जयपुर: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड (JD) वेंस सोमवार रात 10 बजे जयपुर पहुंचे
Jaipur, Jaipur | Apr 22, 2025 अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड (JD) वेंस सोमवार रात करीब 10 बजे जयपुर पहुंचे। वे चार दिन (21 से 24 अप्रैल) रुकेंगे। जेडी वेंस के साथ उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा, बच्चे इवान, विवेक और मीराबेल भी आए हैं। एयरपोर्ट से वेंस सीधे होटल रामबाग पैलेस पहुंचे।इससे पहले जेडी वेंस ने दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की।