सारवां: मठटीकूर गांव में बारिश से दुधारू पशु की मौत, किसान ने मुआवजे की गुहार लगाई
Sarwan, Deoghar | Mar 31, 2026 सारवां थाना क्षेत्र के मठटीकूर गांव में हल्की-फुल्की बारिश के बीच बज्रपात होने से संबंधित गांव निवासी जानकी यादव के दुधारू पशु की मौत हो गई। पशुपालक ने सीओ से मुआवजे की गुहार लगाई है। वही प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी को संबंधित पशु की पोस्टमार्टम करने की मांग की गई है। बगल के मंदिर में गवाली पूजा आयोजित थी जहां लोगों ने वज्रपात के रोशनी और आवाज को महसूस किया।