चाचौड़ा थाना के नेशनल हाईवे 46 के पेंची के पास 14 दिसंबर 2025 को ट्रक क्लीनर राम गोविंद कुशवाहा निवासी आगरा यूपी की ट्रक से गिरकर मौत हुई थी। 23 दिसंबर को दर्ज FIR में पुलिस ने कहा, ट्रक ड्राइवर लालसिंह ठाकुर ने चलते ट्रक में क्लीनर से कांच साफ कराया, अचानक ब्रेक लगाने से क्लीनर की टायर के नीचे आने से मौत हुई। जांच के कर ड्राइवर पर बीते रोज मामला दर्ज किया।