फरीदपुर: फर्रखपुर निवासी युवक को झूठ बोलकर तेल की मशीन पर लगाया, मशीन में फंसकर कटा हाथ, पुलिस में की शिकायत
फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी फर्रखपुर के रहने वाले शिव ओम ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया उसके बेटे को एक व्यापारी ने परचूनी की दुकान पर बोलकर तेल पेरने की मशीन पर लगाया मशीन में फंसकर पीड़ित के बेटे का हाथ कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसको बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत फरीदपुर थाना पुलिस की है