गोला: गोला इलाके के बांहपुर गांव में मकान की छत से गिरे मजदूर को आई गंभीर चोटें, जिला अस्पताल किया गया रेफर
Gola, Gorakhpur | Sep 18, 2025 गोरखपुर जनपद के गोला थाना क्षेत्र के बांहपुर गांव में गुरुवार को एक निर्माणाधीन मकान की छत की ढलाई के दौरान एक मजदूर नीचे गिर गया। इस घटना में मजदूर को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, पतरा गांव निवासी अभिषेक चौहान (पुत्र स्व. रामाशीष चौहान) बांहपुर में लकी गुप्ता के मकान पर मजदूरी कर रहा था।