सायला: पुलिस थाना सायला में सीएलजी की बैठक हुई आयोजित
Sayla, Jalor | Mar 19, 2024 सायला पुलिस थाने में सोमवार को सीएलजी की बैठक डिप्टी गौतम कुमार जैन थानाधिकारी सायला रामेश्वर भाटी की मौजूदगी में आयोजित हुई। इस दौरान सभी सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर क्राइम का कोई इलाज नहीं है। बचाव ही उपचार है।फोन कॉल मैसेज द्वारा किसी भी प्रकार की ओटीपी अनजान लोगों को नहीं दे,पुलिस की सहायता जरुर करें।