पन्ना राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत कृषि विज्ञान केंद्र पन्ना में आयोजित 'कृषि सखियों' का पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवों की 40 कृषि सखियों ने शिरकत की, जिन्हें प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों और व्यावहारिक बारीकियों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने जीवामृत