जिले के चौसा प्रखंड स्थित चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर डुमडेरवा के पास रविवार शाम करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी बाइक सवार की पहचान यूपी के गहमर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर निवासी 32 वर्षीय सोनू राय के रूप में हुई है। सूचना के अनुसार, सोनू राय अपनी बाइक से बक्सर की ओर जा रहा था।