अमरोहा: अमरोहा में कांठ बाईपास पर तेज रफ्तार बजरी से भरा ट्रक पलटा, दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
Amroha, Amroha | Jun 4, 2025 आज बुधवार की दोपहर करीब 3:00 बजे अमरोहा देहात थाना क्षेत्र की कांठ बायपास रोड पर तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। घटना में ट्रक चालक रामलाल व परिचालक हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के राहगीरों ने दोनों घायलों को निज अस्पताल में भर्ती कराया वहीं सूचना मिलने के बाद देहात पुलिस भी मौके पर पहुंचे मामले में जांच पड़ताल की हैं।