गांव कोहिणा में श्री रिक्तियां भैरूजी मंदिर में चल रही रूक्मणी मंगल कथा के समापन पर हवन कीर्तन हुआ तथा ग्रामीणों की पूर्णाहुति से कार्यक्रम संपन्न हुआ। कथावाचक श्री प्रकाश चन्द्र महाराज ने कहा कि इस तरह की कथा का आयोजन भगवत कृपा बिना संभव नहीं है और संसार के कल्याण और भक्तों के कल्याण हेतु भगवान समय आने पर अवतार लेकर जगत और अपने भक्तों का कल्याण करते हैं।