मोहम्मदी: ग्राम शाहपुर राजा व मियांपुर मे आबकारी विभाग ने संदिग्ध स्थानों पर अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध की छापेमारी।
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में आए दिन अवैध शराब कारोबारी के हौसले बुलंद है।आबकारी निरीक्षक हृदय नारायण पांडे ने अपनी टीम के साथ सोमवार को ग्राम शाहपुर राजा एवं मियांपुर में अवैध कच्ची शराब के संदिग्ध स्थलों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान लगभग 120 किलोग्राम गुड़ लहन नष्ट कर लगभग 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।