अरवल: कुर्था पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
Arwal, Arwal | Oct 21, 2025 किंजर से कुर्था जाने के क्रम में मंगलवार दोपहर लगभग 3:30 कुर्था पेट्रोल पंप के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं एक व्यक्ति धरनई गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल दोनों युवकों को कुर्था अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है