चान्हो: तार काटकर भारत में प्रवेश करने वाली तीन बांग्लादेशी युवतियों को मिली बेल।
Chanho, Ranchi | Jun 18, 2024 रांची सिविल कोर्ट ने अवैध रूप से भारत में घुसकर जिश्मफरोशी करने की तीन आरोपी युवतियों को जमानत दे दी है. कोर्ट ने जमानत के लिए यह शर्त रखी है कि आरोपियों को दस-दस हजार के दो निजी मुचलके भरने साथ-साथ ट्रायल में सहयोग करने और केस चलने के दौरान मोबाइल नंबर नहीं बदलने का निर्देश दिया है. आरोपी युवतियों की ओर से अधिवक्ता वीरेंद्र प्रताप ने बहस की।