चान्हो: बाइक चोरी कर छिनतई की घटना को अंजाम देने वाला गिरोह का पर्दाफाश।
Chanho, Ranchi | Jun 16, 2024 रांची के लोअर बाजार थाना की पुलिस ने चडरी के समीप महिला से चेन की छिनतई करने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को शनिवार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 16.40 ग्राम गला हुआ सोना, बाइक, 11 हजार रुपए भी बरामद किया है. आरोपियों की पहचान कालीबाबू स्ट्रीट निवासी सोनार अश्विनी प्रकाश गुप्ता के अलावा पत्थलकुदवा के मो. उमर और मो. प्रिंस है।