नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत परमेश्वरपुर में मानक के अनदेखी कर बनाई जा रही सीसी रोड को शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे ग्रामीण भड़क उठे तथा निर्माण कार्य को रोक कर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि सीसी रोड निर्माण में मेन बेस को काफी कमजोर बनाया गया। जो जल्द ही ध्वस्त होकर कभी भी गिर जाएगा।