जमुई पहुंचे मनेर विधायक भाई बीरेंद्र ने सरकार व प्रशासन को जमकर घेरा
मनेर से राजद विधायक एवं पार्टी के मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र रविवार की शाम पार्टी के अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद फिरोज आलम उर्फ डीसू के आवास पर पहुंचे, जहां उनका अंगवस्त्र देकर व गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरन भाई वीरेंद्र ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला। साथ ही कई गंभीर आरोप भी लगाए। यह वीडियो सोमवार की सुबह 10 बजे सामने आई है। वे छात्रा के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर कहा कि जमुई, समस्तीपुर, मंदार पर्वत, इसके बाद अनेकों जगहों में घटना घटी है , महिलाओं, लड़कियों के साथ छेड़छाड़ किया गया कई जगहों में बलात्कार किया गया है। सरकार नाम का कोई चीज नहीं है। सरकार और प्रशासन का इकबाल खत्म हो गया है, जो सरकार जो प्रशासन पैसा देकर पोस्टिंग कराएगा वो अपराधी, शराब माफिया और जो समाज के गंदे लोग हैं उनसे उसका दोस्ती ज्यादा रहेगा क्योंकि वह एक करोड़ देकर आए हैं 10 करोड़ कमाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि बिहार का प्रशासन फलयोर है अधिकांश नकारे लोग हैं प्रशासन में, सिर्फ पैसे की बात की जाती है। आगे उन्होंने एक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि जब सर्किट हाउस से कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर निकल रहे थे तो कुछ महिलाएं आई और कहने लगी कि उमेश यादव पिछले तीन महीना से गायब है। कई बार थाना से एसपी तक आवेदन दिया गया है लेकिन कुछ पता नहीं चला है। प्रत्येक दिन थाना का चक्कर सभी परिवार लगा रहे हैं । इसके बावजूद पुलिस प्रशासन उमेश यादव को ढूंढने में नाकाम साबित हो रही है। शिकायत के बाद उन्होंने मौजूद पुलिस अधिकारी एसपी को फौरन इस मामले को देखने के लिए कहा है। एसपी ने पीड़िता को कल बुलाया है। महिला कह रही है कि हमको धमकी भी मिल रहा है लगातार केस उठाने की धमकी दी जा रही है। आखिर इतना विलंब क्यों हो रहा है। मैंने एसपी साहब को भी सख्ती के साथ इसे देखने के लिए कहा गया है।मैंने अपना मोबाइल नंबर भी महिला को दिया है और कहा कि अगर किसी प्रकार की परेशांनी हो तो वे हमको फौरन सूचना दें।
जमुई की घटना से जुड़े वायरल वीडियो और पीड़िता की तस्वीर/वीडियो को लेकर , बढ़ते अपराध को लेकर पूछे गए सवाल पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि राजद ने इस मुद्दे को उठाया है और संबंधित मामले में POCSO कानून के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा कथित रूप से वीडियो/तस्वीर प्रसारित किए जाने के सवाल पर भी कार्रवाई की मांग का उल्लेख किया।
रील को लेकर दिए गए बयान के संबंध में उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया पर रील बनाने का प्रचलन बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी के साथ समाज के लोगों को भी ऐसी गतिविधियों से बचना चाहिए, जिनसे दुर्घटनाएं या अन्य घटनाएं हो सकती हैं। उन्होंने लोगों से अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की।
भाई वीरेंद्र ने कहा कि सरकार को कानून-व्यवस्था पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। #jamuibihar #poltics #jamuiPolice #zilaprashasanjamui #RJD #MLA #BhaiVirendra
Jamui, Jamui | Sep 28, 2026