खुरई: तालाब के पास युवकों ने 15 वर्षीय बच्चे को शराब पिलाई और लूटा, शहरी थाने में शिकायत दर्ज
Khurai, Sagar | Aug 31, 2025 रविवार रात लगभग 10 बजे शिवाजी वार्ड निवासी 15 वर्षीय बच्चे के भाई ने शहरी थाने में लिखित शिकायत की है कि जब उसका भाई गोलू राइन रात 8 बजे दुकान से घर जा रहा था तो रास्ते में तालाब के पास कुछ युवकों ने रोककर उसे जबरन शराब पिलाई और उसके पैसे छीन लिए,उसे इतनी शराब पिलाई कि वह अब बोलने की स्थिति में नहीं है,तालाब के पास अवैध शराब बिकती है, पुलिस जाँच में जुटी