बरेली: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में जिला जेल के पास कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक हुए घायल
थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के जिला जेल के पास कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे मामले में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को निजी अस्पताल भर्ती कराया।