बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र में एक निजी मिष्ठान भंडार के बाहर गाड़ी पार्किंग को लेकर 'एक्स' पर पुलिस से की गई शिकायत
थाना कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक निजी मिष्ठान भंडार के बाहर गाड़ी पार्किंग को लेकर एक्स पर किसी व्यक्ति ने पुलिस से की शिकायत की।आपको बता दें कि शिकायत कर्ता ने कहा कि बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने बने मिष्ठान भंडार के बाहर गाड़ी गलत तरीके से रोड पर की जाती है। जिसकी शिकायत कई बार अन्य लोग भी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई।