बिहिया: ककिला पंचायत में महिला संवाद कार्यक्रम में एसडीएम, बीडीओ और सीओ हुए शामिल
Behea, Bhojpur | Apr 18, 2025 ककीला पंचायत में आज शुक्रवार से महिला संवाद कार्यक्रम शुरू हुआ। एसडीएम संजीत कुमार ने उपस्थित महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इसके पूर्व एलईडी प्रचार वाहन के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी गयी। इसमें जीविका दीदियों के आलावे काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया