कानपुर: सिंहपुर चौराहे पर बाइक सवार ने कार में मारी टक्कर, कार चालक को पीटा
बिठूर थाना क्षेत्र के सिंहपुर चौराहे पर रविवार सुबह 10:00 बजे दूधिए की दबंगई देखने को मिली।बाइक सवार दूधिये ने पहले कार में टक्कर मारी और इसके बाद डंडे से कार चालक को पीट दिया। शहर में इसी तरह दूधिए बिना मानकों के बाइक पर दूध के डब्बे लाद कर चलते हैं,ट्रैफिक पुलिस इस ओर ध्यान नहीं देती। दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।