मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के गोगावा जनपद के ग्राम बिलखेड़ में शासकीय स्कूल के मार्ग पर नागरिकों के द्वारा अपशिष्ट पदार्थ फेंका जा रहा है जिसके चलते स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा है ऐसे में स्कूली बच्चे परेशान होकर खरगोन कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां पर मामले की कलेक्टर को शिकायत दर्ज कराई