खरगोन के मांगरूल रोड क्षेत्र में 2 साल की मासूम को स्ट्रीट डॉग्स के हमले में मौत के बाद प्रशासन की नींद खुली। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने नगर पालिका सीएमओ एमआर निगवाल को स्ट्रीट डॉग्स को पकड़कर शहर के बाहर छोड़ने के निर्देश दिए। नगर पालिका की टीम ने शहर की कॉलोनियों में घुम रहे 50 से ज्यादा स्ट्रीट डॉग्स को पकड़कर शहर से दूर ले जाकर छोड़ा।