कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अब्दीपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पर अनियंत्रित होकर एक ठेलिया को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ठेलिया चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था घायल को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से सीतापुर के जिला अस्पताल लाया गया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद परिवार में मातम का माहौल है।