बथनाहा: गोबरहिया पुल के पास तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से महिला की हुई मौत
बथनाहा थाना क्षेत्र के गोबरहिया पुल के पास तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से महिला की मौत हो गई है। मृतका की महिला की पहचान देववतिया देवी के रूप में की गई है। महिला सड़क से गुजर रही थी इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक में महिला को ठोकर मार दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।