हुज़ूर: राजधानी भोपाल में दो अलग-अलग मामलों में दो युवकों की करंट लगने से हुई मौत, पुलिस ने शुरू की दोनों मामलों की जांच
Huzur, Bhopal | Aug 20, 2024 भोपाल में दो युवकों की करंट लगने से मौत हो गई। रातीबड़ इलाके में स्थित केकडिया गांव में एक युवक घर में किसी सामान की वैल्डिंग कर रहा था, जिस समय उसे करंट लगा, वहीं परवलिया इलाके में रहने वाला युवक खेत में मोटर खोलने गया था, जिसके तार से उसे करंट लगा। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं|