लोहरदगा के बिसरामगढ़ गांव में एक वृद्धा की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान एटवरीया देवी (70 वर्ष) पति बसु गोपाल महतो के रूप में हुई है। शव को बुधवार देर शाम 9 बजे सदर अस्पताल लाया गया है, कल पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।