सासाराम: विभिन्न मांगों को लेकर सासाराम की पुराने G.T रोड पर ड्राइवर यूनियन एकता संघ के लोगों ने किया प्रदर्शन
Sasaram, Rohtas | Mar 11, 2024 विभिन्न मांगों को लेकर सासाराम की पुराने G.T रोड पर ड्राइवर यूनियन एकता संघ के लोगों के द्वारा प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान लोगों का कहना है कि सासाराम सिटी में माल वाहक वाहन को बंद कर दिए जाने से ड्राइवर को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान लोगों ने जिला प्रशासन के विरोध में नारेबाजी भी की है।