सिवनी: सिहोरा गांव में हादसा, ऊँचाई से गिरने से बुजुर्ग महिला हुईं घायल
Seoni, Seoni | Oct 12, 2025 सिवनी के बंडोल थाना क्षेत्र के सिहोरा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गांव की बुजुर्ग महिला रेववती ऊँचाई से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गईं। रविवार को हुई घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उनका उपचार जारी है। बंडोल पुलिस ने घटना की जानकारी दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।