मुज़फ्फरनगर: कलेक्ट्रेट पर जाट महासभा के दो गुट आमने-सामने, कार्यक्रम पर विवाद गरमाया, 26 साल पुरानी परंपरा पर संकट
कलेक्ट्रेट पर शनिवार को जनपद जाट महासभा के दो गुट आमने-सामने आ गए।जगदीश बालियान गुट ने आरोप लगाया कि दूसरा पक्ष फर्जी महासभा चला रहा है और संगठन को नुकसान पहुँचाना चाहता है।उनका कहना है कि बीते 26 वर्षों से हर साल मेधावी छात्र-छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया जाता रहा है,और इस बार भी रविवार को कार्यक्रम तय है,लेकिन विरोधी गुट इसे रोकने की कोशिश कर रहा।