इकदिल इलाके के महानेपुर के पास में शुक्रवार रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो लोग रामकिशोर निवासी जखोली और रामू महानेपुर दोनों घायल हो गए, दोनों बाइक से अपने गांव से इटावा शहर की तरफ जा रहे थे। दोनों घायलों का डॉक्टर की देखरेख में इलाज जारी है।