बाड़मेर: कगाऊ गांव में सरपंच द्वारा मनरेगा कार्य में राशि हड़पने की जांच को लेकर ग्रामीण पहुंचे जिला कलेक्ट्रेट, सौंपा ज्ञापन
Barmer, Barmer | Nov 19, 2025 कगाऊ गांव में सरपंच द्वारा मनरेगा कार्यो में अनियमितताओं और राशि हड़पने की जांच को लेकर बुधवार शाम 4:00 बजे ग्रामीण बाड़मेर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिला कलेक्टर टीना डाबी को ज्ञापन सौंप कर मामले की जांच कर उन्हें न्याय दिलाने की बात कही। ग्रामीण ने बताया कि मनरेगा कार्य की राशि उन्हें नहीं मिल रही।