कैंपियरगंज: कैंपियरगंज के पीपीगंज पुलिस ने ग्राम राजाबारी के पास से दहेज हत्या का अपराध करने के आरोप में1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कैंपियरगंज की पीपीगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब मुखबिर की सूचना पर, ग्राम राजाबारी के पास से दहेज हत्या का अपराध करने के आरोप में, एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, इसके बाद कार्रवाई करते हुए अभियुक्त पिंटू गौड़ को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।