सरैया: बसरा बाजार में संत रविदास जी महाराज की 168वीं जयंती मनाई गई, भव्य आयोजन हुआ
सरैया प्रखंड के बसरा बाजार पर बुधवार दिन के 11:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती मनाई गई जिसका भव्य आयोजन किया गया।वहीं इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे राजद नेता शंकर प्रसाद यादव को आयोजन करता जिला परिषद प्रतिनिधि शंकर चौधरी ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।वही इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।