जौनपुर जिले के खुटहन-बिशुनपुर मार्ग पर मलूकपुर गांव में मंगलवार की आधी रात हुए दर्दनाक हादसे में बाइक और साइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार सौरइयां गांव निवासी 45 वर्षीय रमेश यादव उर्फ भेली की मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार कटका गांव निवासी गुड्डू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया