रतलाम नगर: ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करने वाले 9 ट्रैफिक मित्र सम्मानित, पुलिस अधीक्षक ने दिए प्रशंसा पत्र
शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ट्रैफिक मित्रों को प्रोत्साहित करने हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा नवीन पुलिस कंट्रोल रूम पर प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।एसपी ने ट्रैफिक मित्रों द्वारा यातायात पुलिस के साथ मिलकर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियमों के पालन कि सराहना कि।