मंदसौर: सुशासन भवन स्थित सभागृह में ज़िला कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक हुई आयोजित
मंदसौर कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी, कर्मचारी हेलमेट पहनकर शासकीय कार्यालय में आए। अगर कोई बिना हेलमेट के वाहन चलाते पाया जाता है, तो उस पर चालानी कार्यवाही होगी।