लोहरदगा: ₹2.50 करोड़ की पेयजल योजना ठप, हरमू पंचायत के 5 हजार परिवार 2017 से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे
लोहरदगा सदर प्रखंड अंतर्गत हरमू पंचायत के नदिया गांव में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित पेयजल योजना आज प्रशासनिक लापरवाही, विभागीय उदासीनता और जनप्रतिनिधियों की गैरजिम्मेदारी का स्पष्ट उदाहरण बन चुकी है। शुक्रवार दोपहर लगभग 2:00 बजे बताया गया की वर्ष 2010–11 में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा लगभग 2 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से दो पानी की टंकियों का।