कांगड़ा: कांगड़ा में हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने पर 6 ए साइड प्रतियोगिता की शुरुआत
Kangra, Kangra | Nov 8, 2025 शनिवार को 1 बजे मिली जानकारी अनुसार जय मां बजरेश्वरी क्लब कांगड़ा द्वारा हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर न्यू कांगड़ा स्कूल मैदान में 6 ए साइड हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई। छह टीमें भाग ले रही हैं। शुभारंभ भाजपा नेता वीरेंद्र चौधरी ने किया। प्रतियोगिता 8 से 9 नवंबर तक चलेगी, सेमीफाइनल मुकाबले रविवार को होंगे।