सत्तर कटैया: रकिया गांव में पानी बहाने को लेकर हुये मारपीट की घटना में एक व्यक्ति जख्मी, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार
रकिया गांव में पानी बहाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जख्मी व्यक्ति का पंचगछिया अस्पताल में ईलाज कराया गया। पीड़ित पक्ष बिहरा थाना पहुंचकर पुलिस को एक आवेदन देते हुये न्याय की गुहार लगाई है। बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।