मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरी गांव में बारिश से गरीब का घर गिरा, बुजुर्ग घायल, प्रशासन से मुआवजे की लगाई गुहार
बताते चले कि राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरी में बारिश के कारण मकान गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। शनिवार रविवार की देर रात रंगलाल का मकान भर भरा कर गिर गया। इस हादसे में उनके पिता रेशम घायल हो गए रंगलाल की पत्नी रविता ने बताया कि। मकान गिरने के समय उनके ससुर अंदर थे। हादसे में पालतू कुत्ता भी दब कर मर गया। रविता ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।