धार: धार जिले के धामनोद में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश किया, 2 आरोपी गिरफ्तार
Dhar, Dhar | Aug 29, 2025 धार जिले के धामनोद में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार से बोल्ट बियर कंपनी की 22 पेटियां कीमत करीब एक लाख रुपये की बरामद की गई। पुलिस ने 6 लाख रुपए की कार भी जब्त की हैं। तथा आरोपी अनिकेत बघेल मोरगुना थाना राजपुर और विजय चौहान खलटाका थाना बलकवाड़ा को गिरफ्तार किया है।