हुज़ूर: अयोध्यानगर में दो महिलाओं पर तलवार से हमला करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Feb 20, 2026 भोपाल के अयोध्यानगर इलाके में गुरुवार को दो महिलाओं पर तलवार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया था । घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला। हमले को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर उन्हें गिरफ्तार कर लिया|