रोहतास: सोन नदी की बाढ़ में फंसी महिला का किया गया सफल रेस्क्यू
Rohtas, Rohtas | Jul 17, 2025 गुरुवार को सुबह 10:00 बजे करीब रोहतास प्रखंड क्षेत्र के देलाबाद गाँव के बधाइ बथान टोला में सोन नदी की बाढ़ में फंसी महादलित महिला शकुंतला देवी का रेस्क्यू किया गया। ढेलाबाद के अशोक यादव की टीम ने महिला को सुरक्षित निकालकर उनकी जान बचाई। शकुंतला देवी के पति राम परवेश राम ने बताया कि बाढ़ के कारण उनका घर और आसपास का क्षेत्र पूरी तरह से जलमग्न हो गया था।