कलान: थाना मिर्जापुर क्षेत्र के एक गांव में देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, आत्महत्या की धमकी
शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र में एक महिला ने अपने देवर पर तमंचे की नोक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की. महिला ने शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी अजय कुमार राय को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 23 सितंबर की रात करीब 12 बजे वह घर पर अकेली सो रही थी। तभी उसका देवर छत से उतरकर गलत काम कर दिया.