मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल क बिस्फी प्रखंड के पतौना थाना परिसर में गुरुवार को पुलिस-जनता समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से एक संवाद बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी अनुराग कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर क्षेत्र की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और पुलिस-जनता सहयोग पर खुलकर चर्चा की।