बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में जब्त शराब को बुलडोजर से किया नष्ट, मचा हड़कंप
बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन इसके बावजूद शराब माफिया चोरी-छिपे अवैध शराब की बिक्री से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि, पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर माफियाओं पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर बेगूसराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जब्त शराब का विनष्टीकरण किया है।