बस में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, पथराव कर तोड़ा कांच, महिला यात्री को किया चोटिल राजस्थान रोडवेज की अलवर डिपो की अलवर से झालावाड़ जा रही बस में एक युवक ने नशे की हालत में बस में जमकर उत्पात मचाया। युवक देवली शहर के पटवा बाजार निवासी नरेंद्र बारेठ ने टिकट लेने की बात को लेकर परिचालक धर्मराज गुर्जर से विवाद शुरू कर दिया।