पिछोर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिछोर में कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन
आज पिछोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पिछोर SDOP प्रशांत शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान प्रशांत शर्मा ने कहा कि वर्तमान में बिगड़ी जीवन शैली और खान-पान के कारण पूरे देश में कैंसर पैर पसार रहा है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से नशा न करने की अपील की है।